फतेहगंज पूर्वी। नेशनल हाईव पर टिसुआ के पास एक ढाबे के सामने से रात्रि गश्त के दौरान पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार किया है। दोनों के पास से एक किलो अफीम बरामद हुई है। पुलिस ने कुंवरसेन, प्रेमपाल निवासी गांव सारीपुर थाना फरीदपुर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
पुलिस ने बताया कि रात्रि गश्त के दौरान मुखबिर की सूचना पर दो युवकों को एक किलो अफीम सहित गिरफ्तार किया था। उन्होंने पूछताछ में बताया कि वह सगे भाई हैं। ढाबों पर झारखंड से आने वाले ट्रक चालकों से सस्ते दामों पर अफीम खरीदकर दूसरे ट्रक चालकों को ऊंचे दामों पर बेच देते थे। कुंवरसेन विद्युत विभाग में फरीदपुर विद्युत उपकेंद्र पर संविदाकर्मी के रूप में तैनात है।
थाना प्रभारी मदन मोहन चतुर्वेदी ने बताया कि दो तस्करों को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है। संवाद