फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: जमीन पर कब्जे को लेकर दो पक्ष आए आमने-सामने, एसएसपी से शिकायत के बाद हरकत में आई पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
नवाबगंज। शनिवार को महानगर में दिनदहाड़े हुई फायरिंग के बाद भी पुलिस ने सबक नहीं लिया। धौरेरा गांव में जमीन पर कब्जे को लेकर दो पक्ष आमने-सामने आ गए। ग्रामीणों ने पुलिस प्रशासन को फोन किए, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की तो हिंदू जागरण मंच के जिला उपाध्यक्ष हरपाल सिंह ने एसएसपी को इसकी जानकारी दी। एसएसपी के निर्देश पर पुलिस ने स्थल पर पहुंचकर निर्माण कार्य को रुकवा दिया ।
विज्ञापन


नगर के मोहल्ले काहरान नीटू, नन्हें लाल, शंभू दयाल ने लगभग 18 बीघा जमीन गाटा संख्या 640 ,641, 642 से खरीदी थी। इस भूमि के पड़ोस में ही प्रेम सिंह की भूमि है। आरोप है कि जमीन की पैमाइश को लेकर नीटू ने एक वाद एसडीएम कोर्ट में डाल रखा है, जिसमें अभी कोई आदेश पारित नहीं हो सका है, लेकिन इसके बाद भी पड़ोस के प्रेम सिंह अपने साथियों तोता राम, ब्रह्मस्वरूप, बलवीर सिंह, धर्मेंद्र सिंह के साथ जमीन पर निर्माण कार्य करा रहे हैं, जिसकी शिकायत पुलिस प्रशासन से किए जाने के साथ ही एसडीएम से की गई लेकिन फिर भी पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। हिंदू जागरण मंच के ज़िला उपाध्यक्ष हरपाल सिंह ने घटना की जानकारी एसएसपी को दी । एसएसपी ने मामले को देखते हुए कोतवाल राजकुमार शर्मा को मौके पर पहुंचकर कार्रवाई के निर्देश दिए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें