पुलिस की जवाबी फायरिंग में एक बदमाश के दाहिने पैर और दूसरे के बांये पैर में गोली लगी। दोनों आरोपी कराहते हुए गिर पड़े। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया। दोनों से लूट के चार कुंडल, बाइक, दो मोबाइल फोन, 4580 रुपये नकद और तमंचे बरामद हुए। पूछताछ में दोनों बदमाशों ने अपने नाम सोहेल और तसलीम पुत्रगण सूखा निवासी दियोरिया अब्दुल्लागंज बताया।
यह भी पढ़ें- UP: नशे में धुत पिता की गोद से गिरकर मासूम बच्चे की मौत... फिर उसे एक टांग से पकड़ा, उल्टा लटका गांव में घूमा
अब तक लूट की 28 घटनाएं कीं
पुलिस की पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वह दोनों भाई मिलक नवदिया थाना सीबीगंज में किराये का कमरा लेकर रह रहे थे। 28 लूट की वारदात कर चुके हैं। वह राह चलती एवं खड़ी महिलाओं को निशाना बनाकर लूटपाट करते थे। उन्होंने सीबीगंज, शीशगढ़, भमोरा, आंवला, मीरगंज, इज्जतनगर क्षेत्र में लूट को अंजाम दिया है। वह दोनों लूट के माल को थाना किला के पास राम ज्वैलर्स को बेचते थे।
थानाध्यक्ष प्रयागराज सिंह ने बताया कि आरोपी बहुत ही शातिर हैं। आए दिन अलग-अलग जगहों पर सात आठ महीनों से लूट और छिनैती की घटनाओं को अंजाम दे रहे थे। मामले की जांच की जा रही है। अगर इनके गैंग में अन्य कोई और शामिल पाया जाता है तो उसके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।