फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: आईवीआरआई पुल पर आपस में टकराईं दो बाइकें, युवक की मौत, छह लोग घायल

Mon, 04 Nov 2024 11:40 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली

सार

बरेली के आईवीआरआई पुल पर शनिवार रात हादसा हो गया। पुल पर रेस लगा रहे युवकों की बाइकें आपस में टकरा गईं। हादसे में एक युवक की जान चली गई। छह घायल हो गए। 
विज्ञापन
मृतक युवक का फाइल फोटो, पुल पर पड़ीं क्षतिग्रस्त बाइकें - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली के आईवीआरआई पुल पर दो बाइकें असंतुलित होकर आपस में टकरा गई। हादसे में एक युवक की मौत हो गई और छह लोग घायल हो गए। घायलों में दो की हालत गंभीर है। हादसा शनिवार रात 12 बजे हुआ। हादसे के बाद आधा घंटे तक पुल पर आवागमन बाधित रहा। पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाकर यातायात सामान्य कराया।

विज्ञापन


इज्जतनगर थाने के लक्ष्मी गौटिया निवासी सतीश, जसवीर, अनिल, छोटे, अमन, गुलशन एक अन्य दोस्त के साथ दो बाइक पर सवार होकर शनिवार रात घूमने निकले थे। इनमें तीन लोग एक बाइक पर और चार दूसरी बाइक पर थे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार आईवीआरआई पुल पर दोनों बाइक से यह लोग रेस लगा रहे थे। एक बाइक सतीश और दूसरी अमन चला रहा था।

UP: चोरी के बना रखे थे अपने उसूल... इसलिए सीसीटीवी कैमरे में दिखाता था चेहरा; फहीम का चौंकाने वाला कबूलनामा
विज्ञापन
विज्ञापन


पुल से उतरते समय दोनों बाइक असंतुलित होकर आपस में टकरा गईं। हादसे में सतीश की मौके पर मौत हो गई। दोनों बाइक पर सवार छह अन्य साथी घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल भिजवाया। घायलों में अमन अनिल और जसवीर की हालत गंभीर बनी हुई है। दोनों बाइक भी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें