फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: मुठभेड़ में दो बाइक लुटेरे गिरफ्तार, एक के पैर में लगी गोली, सिपाही भी घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदपुर। फरीदपुर थाना पुलिस ने मंगलवार रात क्षेत्र के रहपुरा नहर रोड पर मुठभेड़ के बाद चोरी और लूट की वारदातों में शामिल दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है। मुठभेड़ के दौरान हाथ में गोली लगने से कांस्टेबल मेघश्याम घायल हो गए। लालाराम नाम के बदमाश के पैर में गोली लगी है। बदमाशों के दो साथी भाग निकले। बदमाशों के पास से एक चोरी और एक लूट की बाइक, दो तमंचे बरामद हुए हैं।
विज्ञापन

पिछले दिनों फरीदपुर थाना क्षेत्र के गांव इनायतपुर से बाइक चोरी हुई थी। इसके बाद बदमाशों ने बिथरी चैनपुर थाना क्षेत्र में नगर के पास एक बाइक लूट ली। मंगलवार रात पुलिस को सूचना मिली के बाइक चोरी और लूट करने वाले बदमाश रहपुरा नहर रोड पर एक कॉलेज के पास किसी घटना को अंजाम देने की फिराक में हैं। इसके बाद पुलिस ने घेराबंदी कर बदमाशों को पकड़ने की कोशिश की तो उन्होंने पुलिस पर फायरिंग कर दी। हाथ में गोली लगने से कांस्टेबल मेघश्याम घायल हो गए। पुलिस की ओर से की गई जवाबी फायरिंग में पीलीभीत के बीसलपुर थाना क्षेत्र के गांव जसौली दिवाली निवासी लालाराम के दाहिने पैर में गोली लगी।
पुलिस ने लालाराम और उसके साथी भुता थाना क्षेत्र के गांव परेवा कुइयां निवासी सरताज को दबोच लिया। दोनों ने मौके से भागने वाले अपने साथियों के नाम परेवा कुइया निवासी ताहिर उर्फ गुड्डू, नवाबगंज थानाक्षेत्र के दावीखेड़ा निवासी बाबू बताए। पुलिस इनकी तलाश कर रही है। पुलिस का दावा है कि गिरफ्तार बदमाशों ने लूट और चोरी की वारदातों को अंजाम देने की बात स्वीकार की है। संवाद
विज्ञापन



गिरफ्तार बदमाशों का लंबा आपराधिक इतिहास
- गिरफ्तार लालाराम के खिलाफ पीलीभीत के बीसलपुर, बिलसंडा, बरखेड़ा, न्यूरिया व बरेली के बिथरी चैनपुर, फरीदपुर, भुता और नवाबगंज में चोरी लूट व डकैती के 13 मामले दर्ज हैं। सरताज के खिलाफ फरीदपुर व बिथरी चैनपुर थाने में तीन मामले दर्ज हैं। पुलिस ताहिर उर्फ गुड्डू और बाबू का आपराधिक इतिहास भी खंगाल रही है।

मुठभेड़ में बदमाश लालाराम की पैर में गोली लगी है। हाथ में गोली लगने से एक सिपाही भी घायल हुआ है। दोनों घायलों को फरीदपुर सीएचसी में भर्ती कराया गया है। बदमाशों ने पूछताछ में लूट व चोरी की घटनाओं को अंजाम देने की बात स्वीकार की है। मौके से भागे दोनों बदमाशों की भी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

- संदीप सिंह, सीओ फरीदपुर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें