फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: 418 तोतों के साथ रामपुर के दो आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। वन विभाग की टीम ने बृहस्पतिवार को तस्करी कर ले जाए जा रहे 418 तोतों के साथ रामपुर निवासी तस्करी के दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। इस दौरान आरोपियों ने वन विभाग की टीम को इस्लामिया गेट से सीबीगंज तक दौड़ाया। आरोपियों के खिलाफ वन्य जीव संरक्षण अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार दोपहर वन विभाग को सूचना मिली कि कुछ लोग एक कार में काफी संख्या में तोतों को तस्करी कर ले जा रहे हैं। टीम बताए गए स्थान पर इस्लामिया मार्केट पहुंची तो आरोपियों ने कार दौड़ा दी। वन विभाग की टीम ने पीछा करके सीबीगंज में कार को पकड़ लिया।
कार से पांच पिजरों में रखे गए 418 तोते मिले। कार सवारों ने अपने नाम रामपुर के नूरानी गेट निवासी अर्सलान और बिलासपुर गेट निवासी राकिब बताए। रेंजर वैभव चौधरी ने बताया कि आरोपियों ने पूछताछ में वन्य जीवों की तस्करी की बात स्वीकार की है।
विज्ञापन

आरोपियों से बरामद किए गए सभी तोते बच्चे हैं। तस्करी के आरोपियों के तार कहां-कहां जुड़े हैं, इसकी भी जांच की जा रही है। आरोपियों के पास से मिले तोतों को वन विभाग सुरक्षित वन्य वातावरण में छुड़वाने की कार्यवाही कर रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें