फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: 13 साल की किशोरी से दुष्कर्म, मुठभेड़ के बाद दो आरोपी गिरफ्तार, गोली लगने से एक घायल

Thu, 30 Apr 2026 10:51 AM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली

सार

बरेली के क्योलड़िया क्षेत्र में 13 साल की किशोरी से दो युवकों ने दुष्कर्म किया। पीड़िता के पिता ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। बुधवार रात पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। इनमें एक आरोपी के पैर में गोली लगी है। 
विज्ञापन
पुलिस ने मुठभेड़ के बाद दबोचे दोनों आरोपी - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली के क्योलड़िया थाना क्षेत्र में किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म के दो आरोपियों को पुलिस ने बुधवार रात करीब 11 बजे मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। इनमें साकिब नाम के आरोपी के पैर में गोली लगी है। मुठभेड़ स्थल से पुलिस को एक तमंचा और कारतूस के दो खोखे मिले हैं।  प्रभारी सीओ पंकज श्रीवास्तव ने बताया कि घायल आरोपी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बृहस्पतिवार को दोनों को न्यायिक मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया जाएगा।

विज्ञापन


क्योलड़िया थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह मजदूरी करता है। मंगलवार को कुछ घरेलू सामान खरीदने बाजार गया था। इसी दौरान गांव के साकिब और मनीष उसकी 13 साल की बेटी को फुसलाकर बाइक पर बैठाकर अपने साथ मधु नगला मढ़ी के पास जंगल में ले गए। वहां दोनों ने बारी-बारी से उसके साथ दुष्कर्म किया। बेटी शाम को बदहवास हालत में घर लौटी और मां को पूरी बात बताई। इसके बाद वह बेटी को लेकर थाने पहुंचे। 

घेराबंदी करने पर आरोपियों ने की फायरिंग 
पीड़िता के पिता की तहरीर पर पुलिस ने साकिब और मनीष के खिलाफ संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी। सीओ पंकज श्रीवास्तव ने बताया कि बुधवार रात पुलिस को सूचना मिली कि किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म के आरोपी मधु नगला मढ़ी के पास जंगल में छिपे हैं। सूचना के आधार पर पुलिस ने आरोपियों की घेराबंदी की तो आरोपियों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। दोनों ओर से फायरिंग में साकिब के पैर में गोली लगी है। घायल का उपचार कराया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें