फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरेली: साइबर अपराधियों को खाता उपलब्ध कराने वाले दो शातिर गिरफ्तार, एक अन्य आरोपी फरार

Sun, 25 Oct 2026 05:38 PM IST
Mukesh Kumar अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

साइबर क्राइम थाना पुलिस ने शनिवार देर रात दो शातिर आरोपियों किया। ये आरोपी साइबर ठगों को बैंक खाते उपलब्ध कराकर धोखाधड़ी की रकम निकालने में मदद करते थे। आरोपियों को साथी अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से भाग निकला। 
विज्ञापन
साइबर ठगी के आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली में साइबर क्राइम थाना पुलिस ने शनिवार देर रात दो शातिर आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस के मुताबिक, ये आरोपी साइबर ठगों को बैंक खाते उपलब्ध कराकर धोखाधड़ी की रकम निकालने में मदद करते थे। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान रामपुर निवासी अरुण मौर्य और अमित कुमार के रूप में हुई है। 

विज्ञापन




पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से तीन मोबाइल फोन, एक चेकबुक, एक चेक और चार आधार कार्ड बरामद किए हैं। इसके अलावा, एक एक्सिस बैंक डेबिट कार्ड, एक पैन कार्ड और तीन पासबुक भी मिली हैं। साइबर क्राइम थाना बरेली में आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


एक आरोपी मौके से भाग निकला 
एसपी क्राइम मनीष सोनकर ने बताया कि एक अन्य अभियुक्त अंधेरे का फायदा उठाकर भाग गया। जांच में पता चला कि अरुण मौर्य के एक्सिस बैंक खाते से पांच लाख रुपये की साइबर धोखाधड़ी की गई है। इसकी शिकायत राजस्थान के नाहरगढ़ थाने में दर्ज है। उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक का एक अन्य खाता दीपक निवासी गजरौला पीलीभीत के नाम पर है। इस खाते से डेढ़ लाख रुपये की धोखाधड़ी संबंधित है, जिसकी शिकायत राजस्थान के घूमर वाली थाने में दर्ज है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें