फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: चोरी की बाइकों सहित दो आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
बहेड़ी। गांव रूड़की को जाने वाले रास्ते पर सरकारी जीटीआई काॅलेज के निकट चोरी की दो बाइकों पर सवार दो लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस को जानकारी मिली कि इनमें से एक बाइक डेढ़ साल पहले दिल्ली की मधु विहार काॅलोनी तथा दूसरी रुद्रपुर के ट्रांजिट कैंप से चोरी की गई थी। पूछताछ में आरोपियों ने अपने नाम लियाकत पुत्र मकसूद निवासी कस्बा बाजपुर ऊधम सिंह नगर और हर देव निवासी गांव मानपुर थाना शीशगढ़ बताए। मामले में यहां के गांव बांसबोझ के रहने वाले नरेंद्र पुत्र बाबूराम का नाम भी प्रकाश में आया है। बाइक चोरी कर उसने हर देव को सौंप दी थी। वाहनों को सीज कर दोनों आरोपियों को जेल भेजने के बाद पुलिस नरेंद्र की तलाश कर रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें