देवरनियां। बुधवार देर कस्बा में रिछा टावर के निकट पागल कुत्ते ने एक महिला व किशोरी समेत दो लोगों पर हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। सीएचसी से दोनों को बरेली रेफर किया गया है।
रिछा के वार्ड नंबर एक निवासी मान सिंह की पत्नी शकुंतला (30) और धर्म पाल कि पुत्री रौशनी (14) टेलीफोन टावर के निकट अपने खेत से वापस आ रही थीं। तभी अचानक एक पागल कुत्ते ने एकाएक दोनों पर हमला कर दिया। हमले में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गईं। परिजन दोनों को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रिछा लेकर पहुंचे, जहां पर प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को जिला चिकित्सालय बरेली रेफर कर दिया है।
सीएचसी इंचार्ज डॉ. शुऐब खान ने बताया कि दोनों घायलों की हालत ठीक है। उन्होंने नगर पंचायत और तहसील प्रशासन से ऐसे कुत्तों को पकडने की मांग की है। संवाद