हाईवे से नीचे उतरी रोडवेज बस
- फोटो : संवाद
शुगर मिल के समीप हुआ हादसा
फरीदपुर क्षेत्र में सुबह के वक्त हाईवे पर घना कोहरा छाया, जिससे दृश्यता शून्य हो गई। जानकारी के मुताबिक सुबह आठ बजे शुगर मिल के समीप हाईवे की दोनों लेन पर एक के बाद एक 20 वाहन टकरा गए। वाहनों की टक्कर होते ही हाईवे पर चीख-पुकार मच गई। स्थानीय लोग घटनास्थल की ओर दौड़ पड़े। सूचना मिलते ही थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। घायलों को अस्पताल भिजवाया।
पेड़ों में घुसी डीसीएम
- फोटो : संवाद
रोडवेज की तीन बसें हुई दुर्घटनाग्रस्त
हादसे में तीन रोडवेज बसें, ट्रक, डीसीएम और कारें क्षतिग्रस्त हो गईं। एक डीसीएम अनियंत्रित होकर हाईवे किनारे पेड़ों में जा घुसी। हादसे के बाद हाईवे पर दोनों तरफ जाम लग गया। पुलिस ने क्रेन मंगवाकर क्षतिग्रस्त वाहनों को हटवाया। फरीदपुर थाने के इंस्पेक्टर ने बताया कि हादसे में सोहराब गेट डिपो की रोडवेज बस के चालक की मौत हुई है। जो लोग मामूली चोटिल थे, वे अपने गंतव्य के लिए चले गए।
हादसे के बाद घटनास्थल पर खड़े लोग
- फोटो : संवाद
पुलिस ने हटवाए क्षतिग्रस्त वाहन
बरेली डिपो की रोडवेज बस में बैठकर बलराम व उनकी पत्नी यशोधरा और उनके दो बच्चे लव (छह वर्ष) और माही (10 वर्ष) कटरा से दिल्ली जा रहे थे। हादसे में माही घायल हो गई, उसे अस्पताल भिजवाया गया। इसके अलावा कई अन्य लोग भी घायल हुए हैं। घटना के बाद हाईवे पर करीब आधा घंटा तक जाम लगा रहा। पुलिस ने क्षतिग्रस्त सभी वाहनों को हाईवे से हटवाया। उसके बाद वाहनों का आवागमन शुरू हुआ।