फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: श्री रामायण मंदिर में तुलसी जयंती समारोह 4 से

Mon, 03 Aug 2026 01:31 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। श्री रामायण मंदिर में तुलसी जयंती समारोह की तैयारियों को लेकर रविवार को मंदिर में प्रेसवार्ता की गई। मंदिर के मीडिया प्रभारी दिनेश अरोड़ा ने बताया कि 4 से 19 अगस्त तक तुलसी जयंती समारोह मंदिर में मनाया जाएगा। समारोह की शुरुआत 4 अगस्त को गणपति आराधना और संगीतमय सामूहिक सुंदरकांड पाठ के साथ होगी। इसके बाद 5 अगस्त को हरि नाम संकीर्तन, 6 अगस्त को श्री राधा माधव संकीर्तन मंडल (अमृतसर) की ओर से विशेष झूलन महोत्सव प्रस्तुत किया जाएगा। 7 अगस्त को सुंदरकांड का पाठ किया जाएगा। 8 अगस्त को कलश यात्रा निकला जाएगी। रामकथा 8 से 16 अगस्त तक होगी। 17 अगस्त को मनीष चौहान एवं दीपेश सुनेजा की ओर से हरि नाम वर्षा और 18 अगस्त को हरि नाम संकीर्तन प्रस्तुत किया जाएगा। 19 अगस्त को तुलसी जयंती महोत्सव के साथ होगा। प्रेस वार्ता के दौरान अनिल अरोड़ा, नवीन अरोड़ा, दिनेश अरोरा, कुक्की अरोड़ा, राकेश अरोड़ा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें