फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीटीआई की मुस्तैदी से बची यात्री की जान  

Sun, 04 Feb 2018 12:16 AM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बरेली
विज्ञापन
डेमो - फोटो : डेमो
विज्ञापन

सुशासन एक्सप्रेस से बरेली से बलरामपुर के बीच सफर करने वाले प्रदीप अग्रवाल की बेहोश होने के बाद टीटीई ने सक्रियता दिखाई। कंट्रोल रूम को सूचना देने के बाद लखनऊ जंक्शन पर एंबुलेंस बुलाई। लारी कार्डियो अस्पताल में प्रदीप को भर्ती कराया। परिवार को जंक्शन के रिटायरिंग रूम में ठहरने की व्यवस्था भी कराई। टीटीई के प्रयासों को लेकर प्रदीप अग्रवाल की पत्नी साक्षी अग्रवाल ने रेल मंत्री को ट्विट करके शुक्रिया अदा किया।

विज्ञापन

साक्षी ने बताया कि वह बलरामपुर में चीनी मिल के पास रहती है। अपने पति प्रदीप अग्रवाल और बेटे शिवम के साथ पहली फ रवरी को ग्वालियर से बलरामपुर के बीच चलने वाली सुशासन एक्सप्रेस के टू टियर की सीट संख्या 19, 20 और 21 पर बरेली से बलरामपुर तक के लिए सफ र कर रही थी। लखनऊ आने से दस मिनट पहले उनके पति प्रदीप कुमार टॉयलेट गए थे। टीटीआई कमल शर्मा ने उन्हे लखनऊ आने की सूचना दी। वह पति को टॉयलेट से लाने पहुंची तो वह टॉयलेट के बाहर मैन गेट के पास बेेहोश मिले। कमल शर्मा की मदद से उन्हें सीट पर लिटाया गया। रेलवे कंट्रोल रूम को सूचना देकर लखनऊ जंक्शन पर एंबुलेंस की व्यवस्था की। फिर लारी कार्डियो अस्पताल में भर्ती कराया। सारे चेकअप खुद करवाए और बाद में चारबाग रेलवे स्टेशन के रिटायरिंग रूम में रहने की व्यवस्था कराई। शाम को लखनऊ से बलरामपुर के लिए बादशाह नगर स्टेशन पर इंटरसिटी एक्सप्रेस पर सीट का इंतजाम किया। साक्षी ने ट्वीट करके लिखा कि मैं कमल शर्मा जी का हृदय से आभार व्यक्त करती हूं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें