फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: नौचंदी एक्सप्रेस में वसूली, टीटीई ने सीट के बदले यात्रियों से लिए रुपये, डीआरएम ने किया निलंबित

Tue, 07 Nov 2023 04:14 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली

सार

प्रयागराज से सहारनपुर के बीच चलने वाली नौचंदी एक्सप्रेस में सीट के बदले यात्रियों से वसूली का वीडियो वायरल हुआ है। वीडियो में टीटीई यात्रियों से रुपये लेते दिखाई दे रहा है। वीडियो वायरल होने के बाद टीटीई को निलंबित कर दिया गया है। 
विज्ञापन
वायरल वीडियो में रुपये लेते दिख रहा टीटीई - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

त्योहारी सीजन में ट्रेनों में सीटें फुल होने के बाद टीटीई कमाई के रास्ते खोजने लगे हैं। प्रयागराज से सहारनपुर के बीच चलने वाली नौचंदी एक्सप्रेस में सीट के बदले यात्रियों से वसूली का वीडियो वायरल हुआ है। मामला संज्ञान में आने पर मुरादाबाद रेल मंडल के डीआरएम आरके सिंह ने वाणिज्य निरीक्षक को मामले की जांच कराने का आदेश दिया। जांच में आरोप सही पाए जाने पर टीटीई को निलंबित कर दिया गया। 

विज्ञापन


नौचंदी एक्सप्रेस सोमवार को तीन घंटे देरी से तड़के 3:40 बजे बरेली आई थी। सुबह पांच बजे ही ट्रेन के कोच नंबर बी-2 का एक वीडियो किसी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया जो वायरल हो गया। एक्स (ट्विटर) पर वीडियो के साथ डीआरएम आरके सिंह से भी शिकायत की गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

वीडियो में रुपये लेते दिख रहा टीटीई 
वायरल वीडियो में टीटीई सीट के बदले रुपये लेते दिख रहा है। यात्री से यह भी पूछ रहा है कि आपको हापुड़ उतरना है, मेरठ या फिर मुजफ्फनगर। वह यात्री से रुपये लेने के बाद अपना टैबलेट दिखाते हुए बोल रहा है कि अब चार्ट वाला सिस्टम गया। आप आराम से सो जाइए। यात्री पूछता है कि रास्ते में कोई और तो परेशान नहीं करेगा। इस पर टीटीई कहता है कि मेरी पूरी गारंटी है। इस पर यात्री कहता है कि जब तुम हो तो कोई चिंता नहीं।

बता दें कि इन दिनों रेलवे का सतर्कता सप्ताह चल रहा है। रेल अधिकारी और कर्मचारी भ्रष्टाचार के खिलाफ शपथ ले रहे हैं। इस बीच एक मिनट 19 सेकंड का इस वीडियो ने कई सवाल खड़े कर दिए। डीआरएम आरके सिंह के निर्देश पर जांच कराई गई। दोषी पाए जाने पर टीटीई को निलंबित कर दिया। आरोपी टीटीई का नाम हंसराज बताया गया है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें