फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: कूड़े को हटाने के बजाए समतल कराने की कोशिश

विज्ञापन
कूड़ा समतल करते नगर पंचायत कर्मी
विज्ञापन
शाही। नगर पंचायत की तरफ से सड़क किनारे डाले गए कूड़े कचरे को चौथे दिन उठवाने के बजाय समतल करने की कोशिश की गई। स्थायी निस्तारण न होने से खफा लोगों ने कूड़े को हटवाने की मांग की है।
विज्ञापन

लोगों ने बताया कि शुक्रवार को नगर पंचायत के द्वारा शाही-शेरगढ़ रोड किनारे भारी मात्रा में एमआरएफ सेंटर तथा गलियों, घरों से निकला कूड़ा कचरा डाल दिया गया और उसमें आग लगा दी गई। कूड़े-कचरे में लगी आग से निकलने वाले दुर्गंधित धुएं से आवागमन में यात्रियों व छात्र-छात्राओं को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा था। खबर छपने के बाद नगर पंचायत प्रशासन ने चौथे दिन डाले गए पूरे को हटाने के बजाय समतल करने की कोशिश की, लेकिन अब भी कूड़ा वहीं पड़ा हुआ है।
विज्ञापन

भाजपा के शाही मंडल अध्यक्ष अनुरोध सिंह ने डीएम को पत्र भेज कर सड़क किनारे डाले गए कूड़ा कचरा को हटवाने की मांग कर चुके हैं। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें