फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: रिपोर्ट में छिपाई हकीकत, आईजी पहुंचे तो खुली पोल

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। छात्रा के पिता ने रिपोर्ट में असलियत छिपाई, पर आईजी मौके पर पहुंचे तो हकीकत खुल गई। रिपोर्ट में पीड़िता के पिता ने जिक्र किया है कि उनकी बेटी एक कॉलेज में बीए अंतिम वर्ष की पढ़ाई कर रही है। 21 जून को वह कॉलेज गई थी। वह कॉलेज से घर आने के लिए हाईवे पर वाहन के इंतजार में खड़ी थी, तभी गांव निवासी युवक बाइक से आया और उसे बैठाकर ले गया।
विज्ञापन

युवक ने पास के ही एक खोखे से कोल्डड्रिंक खरीदी और उसमें नशीला पदार्थ मिलाकर उनकी बेटी को पिला दिया। इसके बाद उसके साथ दुष्कर्म किया। हालत बिगड़ने पर किसी अन्य व्यक्ति के जरिये उसे निजी अस्पताल में भर्ती करा दिया और खुद फरार हो गया।
आईजी डॉ. राकेश सिंह ने मंगलवार रात दो बजे गांव जाकर घटना की जानकारी ली। पीड़िता का हाल देखकर उसके पिता व डॉक्टरों से जानकारी ली। जांच में हकीकत कुछ और सामने आई। पता लगा कि छात्रा पांच माह की गर्भवती थी। युवक ने बिना पंजीकरण के संचातिल डीके अस्पताल में उसे भर्ती करा दिया। यहां गर्भपात के दौरान कुछ ऐसा हुआ कि छात्रा की हालत बिगड़ गई। तब आरोपी फरार हो गया। ब्यूरो
विज्ञापन

अवैध अस्पताल में अप्रशिक्षित लोगों से गर्भपात कराने की वजह से छात्रा की हालत बिगड़ी है। छात्रा के बेहतर उपचार और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई का निर्देश दिया है। बरेली के अस्पताल में भी पेट दर्द का बहाना कर उसे भर्ती किया गया। जानकारी छुपाने वालों पर भी कार्रवाई की जाएगी। - डॉ. राकेश कुमार सिंह, आईजी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें