फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुद पर भरोसा.. सफलता की कुंजी

विज्ञापन
डीपीएस में शुक्रवार को अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से हुआ कार्यक्रम> - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
विज्ञापन

डीपीएस में शुक्रवार को अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से हुआ कार्यक्रम

सीबीगंज। नारी चाहे तो किसी भी क्षेत्र में अपना मुकाम पा सकती है। जरूरत है खुद पर विश्वास करने की। शुक्रवार को अमर उजाला फाउंडेशन की ओर डीपीएस में अपराजिता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सृजन वेलफेयर सोसायटी का योगदान रहा।
विज्ञापन

दिल्ली पब्लिक स्कूल में राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में हुए कार्यक्रम में दो सौ से अधिक छात्राआें ने हिस्सा लिया। महिला कल्याण अधिकारी नीता अहिरवार ने छात्राआें को वुमन हेल्पलाइन नंबर और महिला अधिकारों की जानकारी दी। वेलफेयर सोसाइटी की अध्यक्ष दीक्षा सक्सेना ने कहा कि आज नारी किसी से कम नहीं है। नारी चाहे तो किसी भी क्षेत्र में मुकाम पा सकती है। जरूरत है खुद पर विश्वास करने की। इसके बाद छात्राओं के बीच एक क्विज प्रतियोगिता भी कराई गई। प्रतियोगिता में योगिता ने प्रथम, अलविना ने द्वितीय व अंशिका ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। जबकि सृष्टि, जसनीत, व हाफ ीन को सांत्वना पुरस्कार दिया गया। इसके बाद सभी ने नारी सशक्तीकरण की शपथ ली। इस मौके पर रीमा अग्रवाल, पूनम अग्रवाल, एकता सक्सेना, रचना सक्सेना, सुधा सक्सेना, संतोष, सौम्या, हिना रिजवी, शिल्पा व दिल्ली पब्लिक स्कूल के प्रधानाचार्य बीके मिश्रा समेत अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें