फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: गर्भ निरोधक गोली से ज्यादा अंतरा से परिवार नियाेजन पर भरोसा

विज्ञापन
विज्ञापन
- रिपोर्ट के अनुसार 17.44 फीसदी हुई नसबंदी, 57.07 फीसदी ने अपनाया अंतरा इंजेक्शन
विज्ञापन


बरेली। परिवार नियोजन के लिए गर्भ निरोधक गोलियाें और नसबंदी से ज्यादा अब महिलाओं को अंतरा इंजेक्शन पर भरोसा बढ़ा है। स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के अनुसार गर्भ निरोधक गोली, नसबंदी, कॉपर टी, पीपीआईयूसीडी से ज्यादा अंतरा इंजेक्शन का प्रयोग हो रहा है।
स्वास्थ्य विभाग की ओर से जनसंख्या नियंत्रण एवं बच्चों में पर्याप्त अंतराल के लिए महिलाओं को अंतरा इंजेक्शन निशुल्क लगाया जाता है। एक बार इंजेक्शन लगवाने पर तीन माह तक गर्भ नहीं ठहरता। इंजेक्शन का कोई प्रतिकूल प्रभाव नहीं होता। चूंकि गर्भ निरोधक गाेलियों से साइड इफेक्ट और नसबंदी के बाद भविष्य में गर्भधारण नहीं होता लिहाजा, अंतरा का प्रयोग बाकी साधनों से ज्यादा होने लगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कॉपर टी और पोस्ट प्लेसेंटल इंट्रायूटेरिन डिवाइस (पीपीआईयूसीडी) को प्रसव के 48 घंटे बाद प्रयोग करने की बाध्यता है। ऐसे में महिलाओं को दो बच्चों के बीच अंतर रखने का आसान उपाय अंतरा इंजेक्शन लगा। रिपोर्ट के अनुसार अप्रैल से अब तक 17.44 फीसदी महिलाओं ने नसबंदी, 27.54 फीसदी ने काॅपर टी, 38.43 फीसदी ने पीपीआईयूसीडी व 57.07 फीसदी महिलाओं ने अंतरा इंजेक्शन अपनाया। अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें