फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: झोलाछाप सोमपाल पर पहले से दर्ज हैं पांच मुकदमे

विज्ञापन
विज्ञापन
बुलंदशहर की जेल में बंद आरोपी को रिमांड पर लेगी पुलिस, पत्नी की भी तलाश
विज्ञापन

बरेली। सीएमओ के नाम पर वसूली करने वाले झोलाछाप सोमपाल पर पांच मुकदमे पहले से दर्ज हैं। फिलहाल, वह ठगी के मामले में बुलंदशहर जिला जेल में बंद बताया जा रहा है। सीओ प्रथम ने उसके गिरोह की कुंडली निकलवाई है।
विज्ञापन

सीएमओ और सीओ दफ्तर का कर्मचारी बताकर की गई ठगी की पोल खुलने पर पुलिस ने मंगलवार को रिपोर्ट दर्ज कर सुरजीत समेत दो लोगों को जेल भेजा गया था। मुख्य आरोपी झोलाछाप सोमपाल और उसकी कथित सीएमओ पत्नी राजकुमारी की तलाश की जा रही है। इस बीच सीओ प्रथम पंकज श्रीवास्तव को जानकारी हुई कि सोमपाल बुलंदशहर की जेल में बंद है। वहां खुर्जा थाने में संसार सिंह नाम के व्यक्ति ने उसके खिलाफ कोविड के दौरान बरेली में फर्जी एडमिशन के नाम पर धोखाधड़ी की रिपोर्ट कराई थी। उसके खिलाफ अलग-अलग जगह पर दर्ज पांच मुकदमों का पता पुलिस को चल चुका है। उसकी पत्नी राजकुमारी भी ठगी में साथ रहती थी। जेल भेजे फर्जी सीएमओ सुरजीत पर चार मुकदमों की जानकारी मिली है। वहीं, जेल गया सिम विक्रेता मिसिरयार छेड़खानी के मामले में पहले जेल जा चुका है। अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें