फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरेली कॉलेज चौराहे पर पहुंची ट्रंक सीवर लाइन की खुदाई

विज्ञापन
पुराने बस अड्डे की ओर जाने वाले मार्ग पर होती खुदाई। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
विज्ञापन
बरेली कॉलेज के सामने से पुराने बस अड्डे की ओर जाने वाला रास्ता हुआ बंद

बरेली। जल निगम की सीवर लाइन की खुदाई अब बरेली कॉलेज के सामने चौराहे पर पहुंच गई है, जिसके कारण यहां से पुराने बस अड्डे की ओर जाने वाला रास्ता बंद हो गया है। नगर निगम कार्यालय की ओर से आने वाले वाहन ही अब पुराने बस अड्डे की ओर जा पा रहे हैं, लेकिन वहां भी अतिक्रमण के चलते जाम की स्थिति है। वहीं कालीबाड़ी में दलदल की स्थिति अभी बरकरार है। निगम के अधिकारियों का कहना है कि यह पानी किसी की निजी पाइप लाइन फटने से भर रहा है।

बरेली कॉलेज के सामने चौराहे के दो रास्ते बंद होने से अब यहां जाम की स्थिति भयानक होती जा रही है। यहां से गुजरने वाली रोडवेज बसें अब पटेल चौक से नावल्टी चौराहा होकर आ-जा रही हैं। इस कारण नावल्टी चौराहा भी जाम की जद में आ गया है। नगर निगम कार्यालय के सामने सब्जी मंडी लगने से यहां सुबह के समय सबसे अधिक जाम लग रहा है। ठेली व दो पहिया वाहन भी यहीं आकर फंस जा रहे हैं। जल निगम के एक्सईएन संजय कुमार का कहना है कि चौराहे पर तेजी से काम करने के निर्देश दिए गए हैं। एक सप्ताह के अंदर ही चौराहे पर खुदाई का काम पूरा कर वहां ट्रैफिक खोल दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें