फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नोडल अधिकारी ने फरीदपुर कोतवाली का किया निरीक्षण

विज्ञापन
फरीदपुर थाने का निरीक्षण करती मिशन शक्ति अभियान की नोडल अधिकारी। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
विज्ञापन

महिला हेल्पडेस्क की लोकेशन ठीक न दिखने पर उसे बदलने को कहा

बरेली। मिशन शक्ति अभियान की नोडल अधिकारी व बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार की निदेशक डॉ. सारिका मोहन ने सोमवार को फरीदपुर कोतवाली का निरीक्षण किया। उन्होंने यहां महिला हेल्प डेस्क देखी। हेल्प डेस्क उचित स्थान पर नहीं बनी हुई थी, जिस पर नोडल अधिकारी ने इसे उचित स्थान पर बनवाने के निर्देश दिए। साथ ही हेल्प डेस्क पर सैनिटाइजर रखवाने को कहा। कहा, हेल्पलाइन नंबरों को यहां कक्ष की दीवारों पर लिखवाया जाए।
विज्ञापन

इसके बाद नोडल अधिकारी ने कोतवाली परिसर में बने महिला कक्ष एवं विवेचना कक्ष का निरीक्षण किया। उन्होंने एंटी रोमियो स्क्वॉड के बारे में जानकारी ली। पुलिस कर्मियों को निर्देश दिए कि सादा कपड़ों में क्षेत्र में भीड़ वाले स्थानों पर घूमें।
पुलिसकर्मियों से कहा कि वह महिलाओं से अच्छा व्यवहार करें। इसके बाद वह फरीदपुर के ब्लाक सभागार में मिशन शक्ति अभियान के तहत हो रहे कार्यक्रम में शामिल हुईं। कार्यक्रम में महिलाओं को मिशन शक्ति अभियान, कन्या भ्रूण हत्या, बाल विवाह, यौन अपराध, घरेलू हिंसा, बाल तस्करी, बाल श्रम आदि के बारे में जानकारी दी। उन्होंने दो वेबिनार में भी हिस्सा लिया। वेबिनार में जिला प्रोबेशन अधिकारी नीता अहिरवार ने महिलाओं से संबंधित योजनाओं के साथ ही मिशन शक्ति के बारे में जानकारी दी। इसके अलावा जनपद के ब्लाक क्यारा, मझगवां, भुता, भोजीपुरा में कार्यक्रम कर महिलाओं को पंफलेट, मास्क, कैप एवं सैनिटाइजर बांटे। इसके अलावा वन स्टाप सेंटर पर भी जागरूकता कार्यक्रम हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें