फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हुलासनगरा रेल क्रासिंग के हाइट गेज में फंसा ट्रक, हाईवे घंटों जाम

Mon, 30 Jul 2018 06:14 PM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बरेली
विज्ञापन
file pic
विज्ञापन
बरेली-लखनऊ हाईवे के हुलासनगरा रेल क्रासिंग पर बने हाइट गेज में रविवार दोपहर बाद ट्रक फंस गया। इससे हाईवे पर जाम लगना शुरू हो गया। स्थिति ज्यादा खराब होने लगी तो चालकों ने वाहन सहायक जैतीपुर मार्ग से होकर निकालने की कोशिश की। कुछ भारी वाहन भी उधर पहुंच गए, जिससे सहायक मार्ग पर भी जाम लग गया। रात तक स्थिति सामान्य नहीं हो पाई थी।
विज्ञापन

दोपहर बाद करीब साढ़े तीन बजे शाहजहांपुर से बरेली की ओर आ रहा परचूनी के सामान से भरा ओवरलोड ट्रक हुलासनगरा के रेल क्रासिंग पर पहुंचा तो हाइट गेज के नीचे ट्रक ऊपरी रॉड में फंस गया। काफी कोशिश के बाद भी ट्रक को नहीं निकाला जा सका। इस दौरान दोनों ओर जाम लग गया। 
बरेली की ओर जाने वाला ट्रैफिक रुका तो चालक सहायक मार्ग से वाहन निकालने लगे, लेकिन उनकी यह कोशिश भी महंगी पड़ गई और यहां भी जाम लग गया। हाईवे के जाम को देखते हुए लखनऊ की ओर जाने वाले चालकों ने यहां के बिलपुर रेलवे स्टेशन के पूर्वी केबिन के क्रासिंग से गुजरने वाले जैतीपुर रोड की ओर वाहन मोड़ दिए। बारिश से हुई फिसलन और सड़क पर बने गड्ढों में भारी वाहन फंसने लगे, जिससे इस रोड पर भी जाम लग गया। उधर, हाइट गेज में फंसे ट्रक से सामान उतारकर करीब दो घंटे की मेहनत के बाद रास्ता साफ किया जा सका और वाहनों का आना जाना शुरू हो गया। लेकिन वाहन निकालने की जल्दी और थोड़ी थोड़ी देर में ट्रेने गुजरने के कारण देर शाम समाचार लिखे जाने तक स्थिति में सुधार नहीं हो पाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें