Truck ravaged middle-aged and innocent killed on highway
- फोटो : NAWABGANJ
बुधवार दोपहर लखनऊ हाईवे पर अंधियारी गांव के सामने ट्रक में एक बाइक फंस कर आधा किमी दूर घिसटती चली गई। हादसे में किसान और मासूम बुरी तरह कुचल गएा। जबकि बाइक सवार महिला की हालत गंभीर बनी हुई है। ट्रक चालक वाहन छोड़ फरार हो गया। पुलिस ने शव और वाहन को कब्जे में लिया है।
कुंडा इलाके के महमदपुर गांव निवासी राजेश पाल (50) खेती किसानी करता था। बुधवार दोपहर वह अपनी रिश्तेदार मधु तथा उसके बेटे अंश (10) निवासी इब्राहिमपुर, नवाबगंज को बाइक से घर छोड़ने निकला था। बताया जाता है कि लखनऊ हाईवे पर अंधियारी गांव के सामने ओवरटेक करने के चक्कर में बाइक एक बेकाबू ट्रक में फंसने के बाद करीब आधा किमी टोल प्लाजा तक घिसटती चली गई।
हादसे में राजेश पाल और मासूम अंश का शव क्षतविक्षत हो गया। गंभीर रूप से घायल मधु को आनन फानन में अस्पताल भेजा गया। उधर दुर्घटना के बाद ट्रक चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए रवाना किया है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक बाइक हाईवे पर धू धू कर आग की भेंट चढ़ गई। इससे राजमार्ग पर यातायात बाधित रहा।