ट्रक चालक हुआ फरार
बताया जा रहा है कि हादसे के बाद स्थानीय लोगों व दुकानदारों ने ट्रक को रोकने की कोशिश की। तब ड्राइवर ने स्पीड और बढ़ा दी व एक अन्य बाइक को साइड मारकर निकल गया। इस बाइक पर सवार शख्स को तुरंत ही उसके परिजन निजी अस्पताल ले गए।
ये भी पढ़ें- एक 'मां' ऐसी भी: लावारिस बच्चे की खातिर अपनों से भिड़ी, उसे पाने के लिए तोड़ा कानून; अब जेल में पहुंची
सुभाषनगर थाना प्रभारी अखिलेश प्रधान मौके पर पहुंचे और शवों को सील कराया। उन्होंने बताया कि वाहन का नंबर पता करके उसकी तलाश की जा रही है। तहरीर के मुताबिक रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
इंटर का छात्र था प्रशांत
हादसे में मरने वाले राकेश की पत्नी का नाम छाया है। उनकी एक बेटी है। प्रशांत इंटर का छात्र था। उसके चचेरे भाई सुनील ने बताया कि प्रशांत ने हाल ही में 11वीं की परीक्षा पास की थी और इंटर में दाखिला लेना था। प्रशांत राकेश से उम्र में काफी छोटा था पर दोनों में अच्छी पटती थी।
ये भी पढ़ें- संतान न होने पर विवाहिता से ज्यादती: जेठ ने की दुष्कर्म की कोशिश, शिकायत पर पति ने दिया तीन तलाक
इन दिनों प्रशांत घर पर खाली ही रहता था, इसलिए जब राकेश ने उससे साथ चलने को कहा तो वह तुरंत तैयार हो गया। उसके पिता राजकुमार का भी बुरा हाल था। वह परचून की छोटी सी दुकान चलाते हैं। परिवारों के पास कोई जमीन आदि नहीं है।