फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लाल फाटक क्रॉसिंग के पास गड्ढों में फंसकर ट्रक पलटा

विज्ञापन
लाल फाटक पर लगा जाम। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
विज्ञापन

सड़क कम चौड़ी होने के कारण लगा जाम, रेंगते रहे वाहन

बरेली। लालफाटक सर्विस रोड के गड्ढों में फंसकर मंगलवार तड़के एक ट्रक पलट गया। हालांकि यह गड्ढे में पलटा, जिससे कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ। गड्ढे में पड़े होने के कारण इसे देर रात तक हटाया भी नहीं गया। वहीं सर्विस रोड के संकरा होने के कारण मंगलवार को भी लोगों को जाम से जूझना पड़ा, वाहन रेंगकर निकल पाए।
विज्ञापन

करीब चार महीने बाद रेलवे ने लाल फाटक ओवरब्रिज पर सोमवार से काम शुरू कर किया है। रेलवे को यहां पांच पिलर तैयार करने हैं। क्रासिंग के पास गड्ढे की खोदाई शुरू कर दी गई है। यहां खोदाई तेजी से की जा रही है। दो जगह एक साथ काम किया जा रहा है। सड़क कम चौड़ी होने के कारण यहां रोजाना ही ट्रैफिक की समस्या लगी रहती है। केले से भरा एक ट्रक मंगलवार तड़के क्रासिंग पार करते ही गड्ढों में फंसकर पलट गया। गनीमत रही उस वक्त वहां ट्रैफिक नहीं था वरना बड़ा हादसा हो सकता था। सुबह 10-11 बजे जब लोग निकलने शुरू हुए तो एक बार फिर जाम की स्थिति बन गई। संकरी सड़क पर वाहन रेंगते हुए नजर आए। बता दें कि वर्ष 2017 में 82.50 करोड़ रुपये के बजट से 955 मीटर लंबे लाल फ ाटक ओवरब्रिज का काम शुरू हुआ था। यह काम मार्च 2020 में पूरा होना था मगर पहले लॉकडाउन और फि र रेलवे की हीलाहवाली से इसमें तमाम अड़ंगे लगते रहे। इस लेटलतीफ ी के चलते अभी वहां काफी समय तक अव्यवस्थाएं रहेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें