फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: खड़े ट्रक में पीछे से घुसा लकड़ी से भरा ट्रक, चालक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बहेड़ी। गांव डांडी अभयचंद के पास खराब खड़े ट्रक में पीछे से लकड़ी से भरा दूसरा ट्रक जा घुसा। इसमें एक ट्रक चालक की मौके पर मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने क्षतिग्रस्त ट्रक में फंसे शव को जैसे-तैसे निकाला। मृतक के पास मिले दस्तावेज के आधार पर परिजनों को सूचित किया गया है।
विज्ञापन

घटना शनिवार तड़के करीब तीन बजे की है। भोजीपुरा थाना अंतर्गत गांव जादौपुर निवासी अच्छन मियां (52) अपने ट्रक में बिथरी चैनपुर से लकड़ी भरकर लालकुआं जा रहे थे। नैनीताल रोड स्थित गांव डांडी अभयचंद के निकट सड़क किनारे पहले से खराब खड़े ट्रक में पीछे से उनका ट्रक जा टकराया। जबरदस्त भिडंत में अच्छन मियां की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की तलाशी में मिले कागजात के जरिए पुलिस ने परिजनों को सूचना दी तो रोते बिलखते वे भी मौके पर पहुंच गए। घटना के बाद सड़क के दोनों ओर वाहनों की कतार लग गई। पुलिस ने दोनों वाहनों को थाने में खड़ा कराकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें