फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: टमाटर लदा ट्रक हाईवे पर पलटा, दो चालक घायल

Fri, 31 May 2024 04:01 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
घटनास्थल पर आई पुलिस।
विज्ञापन
फतेहगंज पश्चिमी। संभल से बिहार जा रहा टमाटर लदा ट्रक हाईवे पर रहपुरा अंडरपास के पास कुत्ते को बचाने के चक्कर में अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में ट्रक पर तैनात दोनों चालक घायल हो गए।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को संभल जिले के बहजोई थाना क्षेत्र के गांव भवन निवासी चालक विनोद और अमरोहा जिले के थाना देहात के पुष्करनगर निवासी रघुवीर एक ट्रक में टमाटर लादकर संभल जिले के मनौता से बिहार की गुलाबबाग मंडी जा रहे थे। सुबह 10 बजे रहपुरा अंडरपास पर कुत्ते को बचाने के चक्कर में ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे के बाद दोनों चालक केबिन में ही फंस गए।
पुलिस ने राहगीरों की मदद से उनको केबिन के बाहर निकाला। हाईवे पर टमाटर फैलने से यातायात आधे घंटे तक बाधित रहा। पुलिस ने पहले रूट डायवर्ट किया, फिर क्रेन मंगाकर ट्रक हटवाया। इसके बाद यातायात सुचारु हो सका। ट्रक चालक विनोद ने बताया अचानक सामने कुत्ता आ गया। उसे बचाने के चक्कर में हादसा हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें