फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: चाऊमीन के ठेले में ट्रक ने मारी टक्कर, दो की मौत, एक घायल

Sat, 21 Oct 2023 01:38 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। फरीदपुर-बुखारा रोड पर कैंट थाना क्षेत्र के मिर्जापुर में बृहस्पतिवार रात चाऊमीन के ठेले में तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में ठेला लेकर घर जा रहे युवक समेत दो की मौत हो गई, जबकि एक किशोर घायल हो गया। ट्रक समेत ड्राइवर को पकड़ लिया गया।
विज्ञापन

मिर्जापुर निवासी कपिल (22) गांव के बाहर फरीदपुर रोड के किनारे चाऊमीन का ठेला लगाते थे। रात 10 बजे वह ठेला लेकर घर जा रहे थे। उनका छोटा भाई अजय (15) भी मदद के लिए साथ था। इसी दौरान गांव के अमरपाल (48) भी रास्ता पार कर रहे थे। तभी फरीदपुर की ओर से तेजी से आ रहे ट्रक ने ठेले में टक्कर मार दी। इससे ठेला समेत एक बाइक क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे में अमरपाल की मौके पर मौत हो गई, जबकि कपिल ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। अजय का निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। स्थानीय लोगों ने ट्रक ड्राइवर को पकड़कर पीट दिया। साथ ही पुलिस को सूचना दे दी। कैंट इंस्पेक्टर विश्वजीत सिंह मौके पर पहुंच गए। आरोपी चालक को पुलिस साथ ले गई। अमरपाल के भाई विजेंद्र की ओर से ट्रक ड्राइवर के खिलाफ रिपोर्ट कराई गई है।
सीमेंट गोदाम में मजदूरी करते थे अमरपाल
भाई भूरे ने बताया कि अमरपाल के पास कोई खास जमीन नहीं है। वह गांव के ही एक सीमेंट गोदाम में मजदूरी करते थे। उसके परिवार में पत्नी व आठ बच्चे हैं। इनमें तीन बेटे हैं।
विज्ञापन

कपिल ही पालते थे परिवार
अमन ने बताया कि उनका चचेरा भाई कपिल चाऊमीन का ठेला लगाकर परिवार को पालता था। उसकी शादी नहीं हुई थी। ठेला लगाते व घर लौटते वक्त छोटा भाई अजय भी उनकी मदद करता था। कपिल की मौत से परिवार को झटका लगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें