फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क धंसने से नाले में गिरा रेता भरा ट्रक, मकान क्षतिग्रस्त

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। रास्ते में खड़ी ईंट लदी ट्राली को बचाने की कोशिश में रेत लदा ट्रक शांति बिहार में नाले के ऊपर बनी सड़क धंसने से नाले में गिर गया। इससे बराबर में बने मकान का कुछ हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। सूचना के घंटों बाद पहुंची पुलिस ने क्रेन से ट्रक निकलवाया। सभासद ने ट्रक चालक पर लापरवाही से ट्रक चलाने और अवैध माल ढोने का आरोप लगाया लेकिन शाम को थाने में समझौता हो गया।
विज्ञापन

सुभाषनगर क्षेत्र के मोहल्ला शांति बिहार निवासी योगेंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि मंगलवार सुबह उनके घर के बाहर नाले में रेत लदा ट्रक सड़क धंसने से गिर गया। दरअसल, घर के सामने ईंटों से भरी ट्रैक्टर-ट्राली खड़ी थी, उसे बचाने की कोशिश में ट्रक सड़क पर एक किनारे हुआ तो सड़क धंस गई। इससे मकान की दीवार, छज्जा, जाल और चैनल टूट गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें