जब वह बुधवार शाम तक बाराबंकी नहीं पहुंचे तो उनकी तलाश शुरू हुई। ट्रांसपोर्ट कंपनी के मालिक ने ट्रक की जीपीएस लोकेशन निकाली तो वह फरीदपुर में नेशनल हाईवे पर निर्माणाधीन टोल प्लाजा के पास मिली।
रामपुर से ट्रक में शराब लेकर बाराबंकी जा रहे ड्राइवर की लूटपाट के बाद हत्या का मामला सामने आया है। घटना वारदात फरीदपुर में नेशनल हाईवे पर टोल प्लाजा के पास हुई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ड्राइवर का शव ट्रक के केबिन से बरामद किया।
विज्ञापन
रामपुर में तहसील मिलक के गांव पटिया निवासी 45 वर्षीय राजेंद्र ट्रक चालक थे। वह सोमवार को रामपुर डिस्टलरी से ट्रक में शराब लेकर बाराबंकी रवाना हुए। मगर जब वह बुधवार शाम तक बाराबंकी नहीं पहुंचे तो उनकी तलाश शुरू हुई। ट्रांसपोर्ट कंपनी के मालिक ने ट्रक की जीपीएस लोकेशन निकाली तो वह फरीदपुर में नेशनल हाईवे पर निर्माणाधीन टोल प्लाजा के पास मिली।
इसके बाद मंगलवार देर रात ट्रांसपोर्ट कंपनी के कर्मचारी और ड्राइवर के परिजन मौके पर पहुंचे। तब तक पुलिस भी मौके पर पहुंच चुकी थी। जांच पड़ताल के दौरान राजेंद्र का शव ट्रक के केबिन से बरामद हुआ। उनके सिर में गंभीर चोटों के निशान थे।
विज्ञापन
तलाशी के दौरान ट्रक में और ड्राइवर की जेब में पैसा बरामद नहीं हुआ। इस आधार पर अनुमान लगाया जा रहा है कि लूटपाट के विरोध पर उनकी हत्या करके शव केबिन में ही छिपा दिया गया। सूचना पर पहुंचे सीओ फरीदपुर राजकुमार मिश्र और इंस्पेक्टर सुनील पचौरी ने फॉरेंसिक टीम को बुलाकर ट्रक की गहराई से जांच पड़ताल कराई।