फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: पीलीभीत में बड़ा हादसा... सड़क किनारे खड़े लोगों को ट्रक ने रौंदा, तीन की मौत; काठमांडू जा रहे थे कार सवार

Sat, 04 Oct 2025 10:42 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, पीलीभीत

सार

उत्तर प्रदेश के पीलीभीत में कार का टायर पंचर होने से बीसलपुर-बरेली मार्ग के किनारे खड़े लोगों को ट्रक ने रौंद दिया। हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। इसमें कार चालक भी शामिल है। एक अन्य महिला भी घायल हुई है। उसकी हालत गंभीर है।
विज्ञापन
जिला अस्पताल में भर्ती घायल महिला, साथ में उसकी परिचित - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पीलीभीत में बीसलपुर-बरेली हाईवे पर मंडरा सुमन मोड़ पर शनिवार तड़के कार के टायर का पंचर सही कर रहे लोगों को ट्रक ने रौंद दिया। हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। कार सवार दिल्ली से काठमांडू (नेपाल) जा रहे थे। मृतकों में एक दिल्ली और दूसरा नेपाल का रहने वाला था। तीसरे मृतक की अभी शिनाख्त नहीं हो सकी है।
विज्ञापन


दिल्ली से बरेली होते हुए नेपाल जाने वाली एक टूरिस्ट कार शनिवार सुबह करीब 4:30 बजे बीसलपुर क्षेत्र से गुजर रही थी। बीसलपुर से पांच किलोमीटर पहले बरेली-बीसलपुर हाईवे के मंडरा सुमन मोड़ पर कार का पहिया पंक्चर हो गया। चालक स्टेपनी बदलने लगा। कार में सवार कुछ लोग वाहन से उतरकर मार्ग के किनारे खड़े हो गए।

इन लोगों की हुई मौत 
इसी बीच बरेली की ओर से आए तेज रफ्तार ट्रक ने खड़ी कार में टक्कर मार दी। टक्कर लगने से कार चालक पश्चिमी दिल्ली के थाना मोहन गार्डन के इंदिरा पार्क निवासी गणेश कुमार (25) पुत्र भीम सिंह, नेपाल के जिला छेती छब्बी पाती व हाल निवासी थाना मोहन गार्डन क्षेत्र के नौगदा हाउसिंग निवासी निखिल (19) पुत्र करन व उसी पते पर रहने वाली निखिल की भाभी अंजलि (19) पत्नी अनिल व एक अज्ञात गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन


टक्कर होने के बाद चालक ट्रक लेकर बीसलपुर की ओर भाग गया। जानकारी मिलने पर कोतवाल संजीव शुक्ला फोर्स लेकर मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। वहां डॉक्टर ने गणेश कुमार और एक अज्ञात व्यक्ति को मृत घोषित कर दिया।

जिला अस्पताल ले जाते समय निखिल की रास्ते में मौत हो गई, जबकि अंजलि को जिला अस्पताल के बाद हायर सेंटर रेफर किया गया। कार सवार पूजा ने बताया कि उनका पुत्र निखिल अविवाहित था, जबकि बड़े पुत्र की पत्नी अंजलि की हालत गंभीर है। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार क्षतिग्रस्त हो गई। पुलिस ने कार को बीसलपुर कोतवाली परिसर में खड़ा कर लिया है। कोतवाल ने बताया कि हादसे में मरने वाले अज्ञात व्यक्ति की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन





विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें