फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: अनियंत्रित ट्रैक्टर से टकराया ट्रक, चालक-हेल्पर सहित तीन लोग घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
हादसे के बाद रोड पर लगी वाहनों की कतार, पुलिस ने यातायात व्यवस्था को कराया सुचारु
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फतेहगंज पश्चिमी। नेशनल हाईवे पर पहिया निकलने से ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर चढ़ गया। इस दौरान पीछे से आ रहे ट्रक की ट्रैक्टर से टक्कर हो गई। हादसे में ट्रक चालक व हेल्पर केबिन में फंस गए, जबकि इसकी चपेट में आकर एक साइकिल सवार भी घायल हो गया। पुलिस ने तीनों घायलों को अस्पताल भेज दिया है।
ईंटों की ढुलाई करने वाला ट्रैक्टर बृहस्पतिवार रात झुमका चौराहे की ओर से फतेहगंज की ओर आ रहा था। हाईवे के शंखा पुल के पास पहिया निकलने से ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर चढ़ गया। इसी दौरान पीछे से आ रहे ट्रक से उसकी टक्कर हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

हादसे में ट्रक के केबिन में फंसकर कन्नौज निवासी चालक जितेन्द्र कुमार और हेल्पर विक्रम सिंह घायल हो गए। टक्कर के दौरान पास से गुजर रहा साइकिल सवार भी चपेट में आकर घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने क्रेन बुलाकर केबिन से दोनों को निकलवाया। एंबुलेंस से तीनों घायलों को अस्पताल भिजवाया। इस दौरान यातायात भी बाधित हो गया। पुलिस ने क्रेन से दोनों वाहनों को हटवाकर बाधित यातायात को सुचारु कराया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें