फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: क्लेश से परेशान महिला ने पीया जहरीला पदार्थ, मौत

Sat, 19 Sep 2026 03:15 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
शेरगढ़। जहरीला पदार्थ पीने से गांव गहलुइया में ममता (24) की शुक्रवार सुबह मौत हो गई। तबीयत बिगड़ने बृहस्पतिवार रात परिजन अस्पताल ले गए। वहां दम तोड़ दिया। सूचना पर मायके पक्ष के लोग ससुराल पहुंचे। रुद्रपुर के तोता राम के मुताबिक, उनकी बेटी की शादी एक साल पहले गहलुइया के सतेंद्र से हुई थी। दंपती का एक बेटा है। आरोप है कि ममता गृह क्लेश से परेशान थी। इसी कारण उसने जहरीला पदार्थ पी लिया। सूचना पर पुलिस और नायब तहसीलदार पहुंचे। सीओ अरुण कुमार सिंह के मुताबिक, विवाहिता के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है। फिलहाल तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें