फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: छेड़खानी से परेशान छात्रा ने काॅलेज जाना किया बंद

विज्ञापन
विज्ञापन
हाफिजगंज। युवक की छेड़खानी से परेशान होकर छात्रा ने कॉलेज जाना बंद कर दिया। मामले में उसके परिजनों में थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

थाना हाफिजगंज क्षेत्र के एक गांव के रहने वाले व्यक्ति ने दी तहरीर में बताया है कि उसकी बेटी पास के ही कस्बे में एक निजी कॉलेज में बीए प्रथम वर्ष की छात्रा है। कॉलेज आते-जाते समय गांव का ही एक युवक रास्ते में रोककर छात्रा के साथ छेड़खानी करता है। वह छात्रा से जबरन विवाह करने का दबाव बना रहा है। न मानने पर अपहरण कर ले जाने की धमकी दे रहा है।
विज्ञापन

सोमवार को छात्रा स्कूल से घर लौट रही थी। तभी युवक पहुंच गया और छात्रा को रास्ते में घेर कर जबरन अपनी बाइक पर बिठाकर ले जाने लगा। विरोध करने पर धमकी दी है। अब युवक के डर की वजह से छात्रा ने स्कूल जाना ही बंद कर दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें