फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: मनचले से परेशान होकर युवती ने काॅलेज से नौकरी छोड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
हाफिजगंज। एक मनचले की छेड़खानी से तंग आकर युवती ने एक कॉलेज की नौकरी छोड़ दी। उसके बाद छात्र ने जब परेशान करना नहीं छोड़ा तो युवती के पति ने एसएसपी से शिकायत की है। मामले में पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

बरेली की रहने वाली युवती के पति ने दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि उसकी पत्नी हाफिजगंज क्षेत्र के एक कॉलेज में नौकरी करती थी, जहां का एक छात्र अजय पाल उसकी पत्नी को परेशान करता था। बात करने के लिए प्रोत्साहित करता था। अगर वह बात नहीं करती थी तो गाली देता था। उससे परेशान होकर उसने नौकरी छोड़ दी। उसके बाद मनचले ने मोबाइल पर कॉल पर मेसेज करने शुरू कर दिए। लड़के से परेशान होकर युवती ने पति से शिकायत की, जिस पर पति ने एसएसपी से शिकायत की। एसएसपी के निर्देश पर पुलिस ने थाना हाफिजगंज में छात्र अजय कुमार निवासी मुरादाबाद के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें