फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: आंवला चेयरमैन की बढ़ीं मुश्किलें, वसूली के लिए जारी होगी आरसी

Thu, 06 Aug 2026 01:30 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। नगर पालिका परिषद आंवला के चेयरमैन आबिद अली, तत्कालीन ईओ जितेंद्र कुमार, ठेकेदार मंसूर अली की मुश्किलें बढ़ गई हैं। कमिश्नर के आदेश पर हुई टीएसी जांच में 32.50 लाख रुपये का घोटाला पकड़ा गया था। जिलाधिकारी अविनाश सिंह ने बुधवार को एडीएम प्रशासन/प्रभारी अधिकारी स्थानीय निकाय को रकम की वसूली के लिए आदेश दिया। अब तहसील से आरसी जारी करके वसूली की जाएगी।
विज्ञापन

सभासद सूरजपाल मौर्य, सचिन गुप्ता, रानी देवी, माया, अनुप्रिया व आंवला निवासी विशंभर दयाल ने 24 सितंबर 2025 को मंडलायुक्त को शिकायती पत्र देकर आरोप लगाया था कि नगर पालिका आंवला में निर्माण कार्यों सहित अन्य विकास कार्यों में भ्रष्टाचार किया गया है। उन्होंने जांच कराने की मांग की थी। ग्राम्य विकास विभाग के प्राविधिक परीक्षक से जांच कराई गई तो घोटाला सामने आया।
वर्जन
संबंधित प्रकरण में एडीएम प्रशासन को वसूली का आदेश दिया गया है। वह अभिलेख तैयार करके स्थानीय स्तर पर संपर्क करके आरसी जारी करेंगी। जल्द वसूली कराई जाएगी। - अविनाश सिंह, जिलाधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें