भमोरा। नग व ताबीज बेचने के लिए देवचरा आए वृद्ध पर सोते समय एक ग्रामीण ने ट्रॉली चढ़ा दी, जिससे वृद्ध की हालत गंभीर हो गई है। आरोपी के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
जिला शाहजहांपुर के थाना काट के गांव रावतपुर निवासी विमला पत्नी लल्लू ने थाना पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह और उनके पति चार दिन पूर्व देवचरा कस्बे में नग व ताबीज बेचने आए थे। रविवार रात देवचरा में एक ग्रामीण के दरवाजे के पास लेटे हुए थे कि उक्त मकान मालिक अपना डीजे लगा ट्रैक्टर-ट्राॅली लेकर आया और पीछे करते समय उनके पति लल्लू को कुचल दिया, जिससे वह गंभीर घायल हो गए। घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। सोमवार दोपहर शिकायत को लेकर थाने पहुंचे तो घंटों बाहर इंतजार कराया गया। पुलिस ने बुजुर्ग महिला की तहरीर पर देवचरा निवासी राकेश के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। संवाद