फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nath Corridor: बरेली में नाथ कॉरिडोर के मार्गों पर चमकेंगे डमरू, दिखेंगे त्रिशूल, ये होंगे काम

Thu, 14 Nov 2024 03:36 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

बरेली में नाथ कॉरिडोर के छह मार्गों पर भगवान शिव के प्रतीक चिन्ह त्रिशूल और डमरू दिखाई देंगे। बीडीए इन मार्गों को इस तरह से सजाने संवारने की योजना बना रहा है, जिससे धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा मिले। 
विज्ञापन
नॉर्थ कॉरिडोर के मार्ग इस तरह सजाए जाएंगे। - फोटो : बीडीए
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली में लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) ने नाथ कॉरिडोर के छह मार्गों का निर्माण तकरीबन पूरा कर दिया है। अब आगरा के ताजमहल मार्ग और लखनऊ के बेगम हजरत महल मार्ग की थीम पर इनको सजाने-संवारने की तैयारी शुरू हो गई है। कहां क्या विकसित किया जा सकता है, बीडीए की टीम इसका आकलन कर रही है। बीडीए, नगर निगम, लोक निर्माण विभाग, मध्यांचल विद्युत वितरण निगम मिलकर इन मार्गों को सजाएंगे-संवारेंगे।

विज्ञापन


बीडीए प्रस्ताव तैयार कर रहा है। मंडलायुक्त की अध्यक्षता में होने वाली बैठक में इसको अंतिम रूप दिया जाएगा। इन मार्गों पर रहने वाले लोगों, प्रतिष्ठानों, सरकारी विभागों और सामाजिक तथा व्यापारिक संगठनों का सहयोग लेकर मार्गों और चौराहों तथा मार्ग के दोनों ओर की दीवारों को विकसित करने की तैयारी है। बीडीए के उपाध्यक्ष मनिकंडन ए ने इसकी कवायद शुरू कराई है।

विज्ञापन

ये काम हैं प्रस्तावित
  • मार्गों से अतिक्रमण हटाएं जाएंगे, यूटिलिटी शिफ्टिंग हो सकेगी, स्ट्रीट लाइटों के संग त्रिशूल और डमरू चमकेंगे।
  • कॉरिडोर के प्रत्येक घर और प्रतिष्ठान पर शाम सात बजे के बाद लाइटिंग होगी।
  • मार्ग के दोनों ओर की खाली दीवारों पर पेटिंग्स में शिव से जुड़े प्रसंग होंगे प्रदर्शित।
  • मार्ग के चौराहों को सामाजिक और व्यापारिक संगठनों को गोद देकर विकसित कराएंगे।
बीडीए उपाध्यक्ष मनिकंडन ने बताया कि नाथनगरी के मार्गों को इस तरह विकसित किया जाना है, जिससे शहर का धार्मिक महत्व बढ़े और विकास को रफ्तार मिले। कारोबार का भी विस्तार हो। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें