फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: बरेली होकर गुजरने वाली 14 विशेष ट्रेनों के फेरों को दिया विस्तार

Tue, 14 Jul 2026 12:49 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। रेलवे ने बरेली होकर गुजरने वाली लंबी दूरी की अप-डाउन 12 ट्रेनाें के फेरों को विस्तार दिया है। मुख्य जनसंपर्क अधिकारी हिमांशु शेखर उपाध्यक्ष ने बताया कि इससे नियमित ट्रेनों पर दबाव कम होगा और यात्रियों को कन्फर्म टिकट मिलने में आसानी होगी। ट्रेनों की समय सारिणी और स्टेशनों के ठहराव में कोई बदलाव नहीं किया गया है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि ये ट्रेनें दिल्ली, आनंद विहार, हरिद्वार, बिहार, झारखंड और राजस्थान को जोड़ने वाली हैं। इनका संचालन पहले से तय अवधि के बाद भी जारी रहेगा। उन्होंने यात्रियों की सलाह दी है कि असुविधा से बचने के लिए अपनी ट्रेन की स्थिति को पहले से जांच लें।
जानकारी के लिए रेल मदद हेल्पलाइन नंबर 139 पर संपर्क किया जा सकता है। उन्होंने बताया कि 02563-64 बरौनी जंक्शन-नई दिल्ली, 02569-70 दरभंगा-नई दिल्ली, 05219-23 मुजफ्फरपुर-आनंद विहार 31 जुलाई और एक अगस्त तक, 03257-58 दानापुर-आनंद विहार 26 और 27 जुलाई, 05575-76 सहरसा-आनंद विहार 28 और 30 जुलाई, ट्रेन संख्या 05579-80 पूर्णिया कोर्ट-आनंद विहार 31 जुलाई और दो अगस्त और 04811-12 बाड़मेर-हरिद्वार विशेष ट्रेन 27 व 28 अगस्त तक संचालित की जाएगी।
विज्ञापन


टनकपुर-अछनेरा विशेष ट्रेन को 55 फेरों का विस्तार
बरेली। पूर्वोत्तर रेलवे इज्जतनगर मंडल ने 05062-61 टनकपुर-अछनेरा-टनकपुर विशेष गाड़ी को 55 फेरों का विस्तार दिया है। सीनियर डीसीएम संजीव शर्मा ने बताया कि यह गाड़ी अब 29 सितंबर तक दोनों ओर से प्रत्येक वृहस्पतिवार, शुक्रवार, रविवार, सोमवार और मंगलवार को चलाई जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें