बरेली। मायके का मकान बेचने से मना करने पर विवाहिता को उसके शौहर ने तीन तलाक देकर घर से निकाल दिया। महिला ने एसएसपी से शिकायत की है।
बारादरी हजियापुर की फरीदा फातमा ने बताया कि वर्ष 2020 में उनका निकाह रबड़ी टोला के युवक से हुआ था। शादी के बाद शौहर ने बाइक लेने के लिए फरीदा के भांजे से 20 हजार रुपये उधार ले लिए। बाद में वह फरीदा पर मायके का मकान बेचने के लिए दबाव डालने लगा। फरीदा के मना करने पर उसे तीन तलाक दे दिया। फरीदा का कहना है कि उसके शौहर के पहले से दो बच्चे हैं। उसने धोखे में रखकर शादी की थी। एसएसपी ने कार्रवाई का आश्वासन दिया है। संवाद