फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेेटे-बहू से प्रताड़ित इंजीनियर ने वीडियो वायरल कर मांगी मदद

विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

दोनों के खिलाफ थाना प्रेमनगर में दर्ज करा चुके हैं रिपोर्ट
विज्ञापन

एसएसपी ने लिया वीडियो का संज्ञान, कार्रवाई के निर्देश

बरेली। प्रेमनगर की आनंद विहार कॉलोनी निवासी इंजीनियर मोहन सिंह नयाल ने वीडियो वायरल कर अपने बेटे शिखर और बहू निधि की प्रताड़ना से बचाने की पुलिस से गुहार लगाई है। उनका कहना है कि दोनों के खिलाफ वह रिपोर्ट भी लिखा चुके हैं लेकिन पुलिस कार्रवाई नहीं कर रही है। एसएसपी ने वीडियो का संज्ञान लेकर प्रेमनगर पुलिस को कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

दूरदर्शन में कार्यरत मोहन सिंह नयाल ने पिछले दिनों बेटे और बहू के खिलाफ थाना प्रेमनगर में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उनका बेटा इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक में असिस्टेंट मैनेजर हैं। मोहन सिंह ने आरोप लगाया था कि बेटे-बहू ने ताला तोड़कर मकान पर कब्जा कर लिया है। तब से वह इधर-उधर भटक रहे हैं। इन दोनों की प्रताड़ना की वजह से ही उनकी पत्नी की मौत हो गई। बेटा-बहू उनके साथ अक्सर मारपीट करते थे और कुत्ता छोड़ देते थे। उनके घर में लगा सीसीटीवी कैमरा भी तोड़ दिया। 20 हजार रुपये और जेवर चोरी कर लिए। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद भी प्रेमनगर पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। इसके चलते उन्होंने एक वीडियो वायरल करके पुलिस से मदद की गुहार लगाई है। वहीं, उनकी बेटी ने भी एडीजी और आईजी कार्यालय में शिकायत करके कार्रवाई की मांग की है।

बुजर्ग का अपने बेटे और बहू से संपत्ति को लेकर विवाद चल रहा है। इसका मुकदमा भी थाना प्रेमनगर में दर्ज है। पुलिस को कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं। - रोहित सिंह सजवाण, एसएसपी

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें