फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: दहेज की खातिर दिया तीन तलाक, पुलिस ने धोखे से कराया समझौता

विज्ञापन
विज्ञापन
एडीजी के आदेश पर महिला ने दर्ज कराई रिपोर्ट
विज्ञापन

बरेली। बारादरी थाना क्षेत्र में दहेज की खातिर पति ने पत्नी को तीन तलाक दे दिया। मामला कांकरटोला पुलिस चौकी पहुंचा तो पुलिस ने महिला के हस्ताक्षर करवाकर धोखे से समझौता करा दिया। एडीजी से शिकायत के बाद उनके आदेश पर महिला की रिपोर्ट बारादरी थाने में दर्ज की गई है।
विज्ञापन

चक महमूद निवासी मुस्कान का निकाह पांच साल पहले सुब्हान से हुआ था। मुस्कान ने एडीजी को बताया कि निकाह के बाद सुब्हान और उसके परिजन दहेज के लिए उसे परेशान करते है। पति सुब्हान, जेठ, ननद और ननदोई मायके से बाइक लाने का दबाव बनाने लगे। मना करने पर इन लोगों ने मुस्कान की पिटाई कर दी। 16 फरवरी को सुब्हान ने उसे पीट दिया और तीन तलाक दे दिया। कांकरटोला चौकी पर पुलिस से शिकायत की, लेकिन पुलिस ने उसकी बिना जानकारी के समझौता करा दिया। एडीजी के आदेश पर अब मुस्कान ने बारादरी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें