फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नई दिल्ली-डिब्रूगढ़ राजधानी का शहजादनगर में इंजन फेल

विज्ञापन
train engine
विज्ञापन
डाउन लाइन पर 45 मिनट तक बाधित रहा रेल संचालन, रेलवे बोर्ड तक मचा हड़कंप
विज्ञापन

बरेली। नई दिल्ली से डिब्रूगढ़ जा रही राजधानी एक्सप्रेस इंजन फेल होने से करीब आधा घंटे तक शहजादनगर स्टेशन पर खड़ी रही। रेलवे कंट्रोल मुरादाबाद के आदेश पर दूसरा इंजन भेजकर ट्रेन को रवाना किया गया। राजधानी एक्सप्रेस के पीछे आ रहीं अन्य ट्रेनें मुरादाबाद और रामपुर स्टेशनों पर रोक दी गई। करीब 45 मिनट तक डाउन लाइन (मुरादाबाद से लखनऊ) पर रेल यातायात बाधित रहा।
विज्ञापन

रविवार दोपहर डेढ़ बजे नई दिल्ली से डिब्रूगढ़ जा रही राजधानी एक्सप्रेस के इंजन में रामपुर के पास खराबी आ गई। ड्राइवर किसी तरह ट्रेन को शहजादनगर स्टेशन तक ले गया और फिर इंजन बंद हो गया। ड्राइवर के काफी प्रयास के बाद भी इंजन स्टार्ट नहीं हुआ तो रेलवे कंट्रोल मुरादाबाद को सूचना दी गई। रेलवे बोर्ड राजधानी एक्सप्रेस की सीधे मॉनीटरिंग करता है। इंजन फेल होने का पता लगने पर रेलवे बोर्ड में हड़कंप मच गया। आधा घंटे तक ट्रेन शहजादनगर स्टेशन पर खड़ी रही। रेलवे कंट्रोल के आदेश पर मुरादाबाद से दूसरा इंजन शहजादनगर भेजा गया तो ट्रेन आगे रवाना हो सकी। दोपहर 3:19 बजे ट्रेन बरेली जंक्शन पहुंची। वहीं, शहजादनगर में राजधानी एक्सप्रेस रुकने के चलते मुरादाबाद से रामपुर के बीच लखनऊ जा रही ट्रेनें रोक दी गई। करीब 45 मिनट तक डाउन लाइन पर यातायात बाधित रहा। इस वजह से नई दिल्ली-वाराणसी काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस और नई दिल्ली-राजगीर श्रमजीवी एक्सप्रेस एक-एक घंटे देरी से जंक्शन पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें