बरेली। डिब्रूगढ़-नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस में घर से नाराज होकर लापता युवती को जीआरपी ने जंक्शन पर दबोच लिया। उसके पास टिकट भी नहीं था। पूछताछ के बाद जीआरपी ने उसे नारी निकेतन भेज दिया। उसके परिजनों को सूचना भेज दी है। मंगलवार दोपहर में जीआरपी और आरपीएफ को रेलवे कंट्रोल से बिहार की एक युवती के लापता होने की सूचना मिली। कंट्रोल का कहना था कि युवती राजधानी एक्सप्रेस से दिल्ली की ओर जा रही है। यह सुनते ही जंक्शन पर फोर्स अलर्ट हो गई। ट्रेन आने पर जीआरपी ने युवती को दबोच लिया। पूछताछ में युवती ने अपना नाम सोनिका बताया। उसने बताया कि वह गुस्से में नाराज होकर आई है। जीआरपी इंस्पेक्टर कृष्ण अवतार ने बताया कि युवती से मिले फोन नंबर उसके घर पर सूचना भेज दी है। शाम को युवती को सिटी मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया गया, जहां से उसे नारी निकेतन भेज दिया गया।