फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: पुरुष वर्ग में त्रिलोक व महिला वर्ग में इरम रहीं अव्वल

Mon, 22 Sep 2025 02:10 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार के निर्देशानुसार खेल निदेशालय उत्तर प्रदेश एवं क्षेत्रीय कार्यालय, बरेली की ओर से विकसित भारत के लक्ष्य के लिए रविवार को स्पोर्ट्स स्टेडियम से नमो मैराथन दौड़ का आयोजन किया गया। इसमें पुरुष वर्ग में त्रिलोक कुमार ने प्रथम, पुनीत ने द्वितीय, रवि शंकर ने तृतीय, शेखर सिंह ने चतुर्थ, सोहित सिंह ने पांचवां स्थान प्राप्त किया। महिला वर्ग में इरम पहले, प्रतिज्ञा दूसरे, शिवानी यादव तीसरे, दीक्षा चौथे, आकांक्षा पांचवें, अमनप्रीत कौर छठे स्थान पर रहीं।
विज्ञापन

सेवा पखवाड़ा एवं सरदार वल्लभ भाई पटेल की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने किया। उन्होंने कहा कि सरकार खिलाड़ियों और युवाओं को बढ़ावा देने के लिए हर संभव प्रयास करने की ओर अग्रसर है। मैराथन रन में करीब तीन हजार प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। पुरुष व महिला वर्ग में आयोजित दौड़ में दोनों वर्गों के टॉप छह खिलाड़ियों को प्रमाण पत्र देकर पुरस्कृत किया गया। प्रथम पुरस्कार प्राप्त करने वाले खिलाड़ी को 5100, द्वितीय को 3100, तृतीय को 2100, व चतुर्थ, पंचम व षष्ठम स्थान पर आने वाले खिलाड़ियों को सांत्वना पुरस्कार के रूप में 1000 रुपये प्रदान किए गए। आरएसओ चंचल मिश्रा ने अतिथियों का व स्टेडियम के प्रशिक्षकों ने विशिष्ट अतिथियों का बैज लगाकर स्वागत किया। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री धर्मपाल सिंह, वन एवं पर्यावरण मंत्री डॉ. अरुण कुमार, सांसद छत्रपाल गंगवार, महापौर उमेश गौतम, अध्यक्ष जिला पंचायत रश्मि पटेल, महानगर अध्यक्ष अधीर सक्सेना, विधायक कैंट संजीव अग्रवाल आदि उपस्थित रहे। प्रतियोगिता के समापन पर उपमुख्यमंत्री ने दोनों वर्गों के टॉप छह खिलाड़ियों को प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया।


पुरस्कार पाकर अच्छा लगा
मैं मूल रूप से बिहार का रहने वाला हूं। मैंने वर्ष 2025 में जर्मनी में आयोजित वर्ल्ड यूनिवर्सिटी गेम्स में प्रतिभाग किया था। उपमुख्यमंत्री से पुरस्कार पाकर मुझे बहुत अच्छा लगा। - त्रिलोक कुमार, प्रथम पुरस्कार विजेता खिलाड़ी
विज्ञापन



मैं 3000 मीटर स्टीपलचेज और 5000 मीटर फ्लैट रन का खिलाड़ी हूं। मैं कई राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में अपनी प्रतिभा दिखा चुका हूं। उपमुख्यमंत्री की ओर से सम्मान प्राप्त करने वाला क्षण, मेरे लिए हमेशा यादगार रहेगा। - पुनीत, द्वितीय पुरस्कार विजेता खिलाड़ी

मैं 1500 मीटर व 800 मीटर दौड़ की खिलाड़ी हूं। मैं ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी प्रतियोगिता में प्रतिभाग कर चुकी हूं। उपमुख्यमंत्री से सम्मान प्राप्त करना, मेरे लिए गौरव का क्षण रहा। - इरम, प्रथम पुरस्कार विजेता खिलाड़ी


मैं अयोध्या से हूं। अभी बरेली में करीब सात महीने से रहकर खेल में महारथ हासिल करने के लिए जुटी हुई हूं। यह पुरस्कार मुझे आगे और बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित करेगा। - प्रतिज्ञा, द्वितीय पुरस्कार विजेता खिलाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें