डीआईजी ने अर्पित किया पुष्प चक्र।
- फोटो : पुलिस मीडिया सेल
बलिदान का इतिहास
उल्लेखनीय है कि 21 अक्तूबर 1959 को लद्दाख के हॉट स्प्रिंग्स क्षेत्र में चीनी सैनिकों के हमले में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के दस वीर जवान शहीद हुए थे। इन जवानों ने विषम परिस्थितियों में भी अदम्य साहस और वीरता का परिचय देते हुए देश की सुरक्षा के लिए अपने प्राणों का सर्वोच्च बलिदान दिया। उन्हीं वीर जवानों की शहादत की स्मृति में प्रत्येक वर्ष 21 अक्तूबर को पूरे देश में पुलिस स्मृति दिवस मनाया जाता है। यह दिवस उन वीर पुलिसकर्मियों के बलिदान का स्मरण कराता है, जिन्होंने राष्ट्र और समाज की सुरक्षा के लिए अपने प्राण न्योछावर किए।
साथ ही, यह अवसर पुलिस बल के प्रत्येक सदस्य को अपने कर्तव्यों का निर्वहन पूर्ण निष्ठा, ईमानदारी, साहस और समर्पण के साथ करने की प्रेरणा देता है। पुलिस स्मृति दिवस 2026 के अवसर पर विगत वर्ष में कर्तव्य पालन के दौरान शहीद हुए सुरक्षाकर्मियों को भी याद किया गया। राजपत्रित अधिकारियों और कर्मचारियों ने पुष्पचक्र व श्रद्धा सुमन अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी।