फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: प्रदेश स्तरीय सीनियर पुरुष हॉकी प्रतियोगिता के लिए ट्रायल आज और कल

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। वाराणसी जनपद में आयोजित होने वाली प्रदेश स्तरीय समन्वय सीनियर पुरुष हॉकी प्रतियोगिता के लिए बरेली मंडल की टीम का चयन किया जाएगा। इस संबंध में क्षेत्रीय क्रीड़ाधिकारी चंचल मिश्रा ने जानकारी दी कि प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने के लिए जिला और मंडल स्तरीय चयन ट्रायल्स स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित किए जाएंगे।
विज्ञापन


आरएसओ के अनुसार, जिला स्तरीय चयन ट्रायल बृहस्पतिवार को सायं चार बजे आयोजित होंगे, जबकि मंडल स्तरीय चयन ट्रायल शुक्रवार को दोपहर 12 बजे से आयोजित किए जाएंगे। इन ट्रायल्स के माध्यम से चुनी गई मंडलीय टीम 28 सितंबर से तीन अक्तूबर तक वाराणसी में आयोजित होने वाली प्रदेश स्तरीय समन्वय सीनियर पुरुष हॉकी प्रतियोगिता में हिस्सा लेगी। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें