फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: रोबोटिक मशीनों का ट्रायल सफल, जल्द सड़क पर उतारने की तैयारी

Sat, 27 Jun 2026 01:25 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। शहर के नाला सफाई के लिए मंगवाए गए तीन रोबोटिक मशीन का ट्रायल सफल रहा। आवास विकास में नगर आयुक्त, महापौर व अन्य पार्षदों ने उसका ट्रायल देखा। मशीन ने नाले में उतर कर उसकी सफाई की। अधिकारियों का मनाना है कि इससे सफाई व्यवस्था में सुधार होगा और जहरीली गैस के बीच मजदूरों को नाले में नहीं उतराना पड़ेगा। ये मशीनें अब शहर के बड़े नालों और मैनहोल की सफाई का पूरा जिम्मा संभालेंगी।
विज्ञापन

नगर आयुक्त संजीव मौर्य ने बताया कि रोबोटिक मशीनों से अब शहर में नाला सफाई का काम न सिर्फ आसान हो जाएगा, बल्कि इसकी रफ्तार में भी काफी तेजी आएगी। नगर निगम को पूरी उम्मीद है कि मानसून की दस्तक से पहले इन मशीनों के जरिए सफाई अभियान तेजी से होगा। इस पूरी परियोजना को अमलीजामा पहनाने के लिए नगर निगम की 15वें वित्त आयोग की बैठक में 5 करोड़ रुपये का बजट स्वीकृत किया गया था, जिसके तहत ही इन अत्याधुनिक मशीनों की खरीद सुनिश्चित की गई है। ये मशीनें हाईटेक सेंसर और कैमरों से लैस हैं। इनमें एडवांस गैस सेंसर लगाए गए हैं, जो मैनहोल के भीतर मौजूद किसी भी तरह की जहरीली और दमघोंटू गैसों का पहले ही सटीक पता लगा लेते हैं। इसके साथ ही, रोबोट में सीसीटीवी कैमरे भी फिट हैं, जिनकी मदद से ऑपरेटर बाहर लगे स्क्रीन या डैशबोर्ड पर नाले के अंदर की पूरी स्थिति को लाइव देख सकते हैं। इस दौरान महापौर उमेश गौतम, पार्षद राजेश अग्रवाल, सर्वेश रस्तोगी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें