खिलाड़ियों ने किया अपने हुनर का प्रदर्शन
- फोटो : अमर उजाला
गैलेंट एलएलसी टेन10 क्रिकेट लीग के ट्रायल्स बुधवार से शुरू हो गए। बरेली के इनवर्टिस विलेज के मैदान पर सैकड़ों खिलाड़ियों ने अपने हुनर का प्रदर्शन किया। कड़ाके की ठंड के बीच सुबह नौ बजे से ही खिलाड़ी यहां पहुंचने लगे थे। गैलेंट एलएलसी टेन10 क्रिकेट लीग के ट्रायल को लेकर खिलाड़ियों का जोश हाई दिखा। खिलाड़ियों ने बैट और बॉल से अपने हुनर का प्रदर्शन किया।
ट्रायल के लिए रजिस्ट्रेशन कराते खिलाड़ी
- फोटो : अमर उजाला
बता दें कि मोहम्मद कैफ, जो इस लीग के फिटनेस मेंटर हैं, वह ट्रायल वेन्यू पर मौजूद रहे। इस लीग में कुल 12 टीमें होंगी, जिनके मेंटर्स के रूप में दिग्गज खिलाड़ी सुरेश रैना, क्रिस गेल, हरभजन सिंह, इरफान पठान और ब्रेट ली लीग से जुड़ चुके हैं। इस लीग के चीफ सेलेक्टर चेतन शर्मा, टेनिस बॉल क्रिकेट फेडरेशन ऑफ इंडिया व उत्तर प्रदेश क्रिकेट संघ के अधिकारी खिलाड़ियों का चयन करेंगे।
इनवर्टिस विलेज में जुटे खिलाड़ी
- फोटो : अमर उजाला
बनें स्टार खिलाड़ी
इस टेनिस बॉल क्रिकेट लीग फैनकोड, अमर उजाला यू-ट्यूब पेज पर 20 करोड़ से ज्यादा दर्शक देखेंगे और इसे फरवरी में लखनऊ के केडी सिंह बाबू स्टेडियम में खेला जाएगा। यह लीग खिलाड़ियों को बड़ा क्रिकेटर बनने का सुनहरा मौका दे रही है। तो देर किस बात की अभी किसी भी ट्रायल वेन्यू पर पहुंच कर रजिस्टर करें और अपने टैलेंट को आजमाएं। ये लीग अब हर खिलाड़ी के सपनों को पंख देने के लिए तैयार है।