दुनका। धनेटा-शीशगढ़ रोड पर लगातार हो रहे सड़क हादसों के बाद दुनका पुलिस अलर्ट मोड पर आ गई। हादसों पर अंकुश लगाने और वाहन चालकों को सुरक्षित सफर मुहैया कराने के लिए बृहस्पतिवार को सड़क किनारे मोड़ों पर लगे साइन बोर्ड के आसपास उगी घास और पेड़ों की टहनियों की छंटाई कराई। इससे वाहन चालकों को दूर से ही साइन बोर्ड दिख सकेंगे और मोड़ की स्थिति का समय रहते पता चल सकेगा।
धनेटा-शीशगढ़ रोड पर ग्राम सुल्तानपुर के पास मोड़ पर लगे साइन बोर्ड के आसपास पेड़ और घास होने से बोर्ड स्पष्ट दिखाई देने में परेशानी हो रही थी। इसी तरह ग्राम दुनका के पास मजार मोड़ पर भी साइन बोर्ड के आसपास की झाड़ियों और पेड़ों की टहनियों को हटवाया गया।
सीओ मीरगंज अजय कुमार ने बताया कि धनेटा-शीशगढ़ रोड के संवेदनशील मोड़ों पर साइन बोर्ड स्पष्ट दिखाई देने के लिए पेड़ों की टहनियां और घास हटवाई जा रही हैं। लिंक रोड के पास भी आवश्यकतानुसार ब्रेकर लगवाने के लिए संबंधित स्तर पर कार्रवाई की जाएगी।